Azamgarh news :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट आजमगढ़ के विभिन्न पटलों का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट आजमगढ़ के विभिन्न पटलों का किया आकस्मिक निरीक्षण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी ने आज पुलिस एवं तहसील से आख्या प्राप्त होने के बाद भी वरासत के प्रकरण लम्बित होने पर जिलाधिकारी ने चेतावनी निर्गत करने का दिया निर्देश प्रत्येक कार्यालय में एक मास्टर रजिस्टर तथा उसका उप रजिस्टर बनायें
अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने आज कलेक्ट्रेट आजमगढ़ के विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखों के पुराने बस्ते को बदलकर नया करने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने एवं कार्यालय में नियिमत साफ-सफाई रखने के निर्देश संबंधित पटल सहायक को दिया।
शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वरासत रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होने शस्त्र लिपिक को निर्देश दिया कि वरासत के सम्बन्ध में जिनकी रिपोर्ट अप्राप्त है, उनको लिखित रिमाइन्डर भेजा जाए एवं उनको फोन से भी अवगत कराया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि जिस प्रकरण में पुलिस की आख्या प्राप्त हो गयी है, उसमें तहसील से भी आख्या मंगायें। निरीक्षण में पाया गया कि वरासत से संबंधित कुछ प्रकरण में पुलिस एवं तहसील से आख्या प्राप्त हो जाने के बाद भी पत्रावली अभी लम्बित है। जिस पर जिलाधिकारी ने शस्त्र लिपिक को चेतावनी निर्गत करने का निर्देश मुख्य राजस्व अधिकारी को दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि पत्रावलियों को समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करें।
नजारत के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यालय में एक मास्टर रजिस्टर अवश्य बनाया जाए तथा उसका उप रजिस्टर बनायें, जिससे कि पत्रावलियों को खोजने में आसानी होगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ जगह गन्दगी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नाजिर कलेक्ट्रेट को सख्त निर्देश दिया कि कलेक्ट्रेट परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करायें।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्री संजीव ओझा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री गम्भीर सिंह, उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button