AZAMGARH News:श्रीमद भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर की बैठक
Meeting held for successful organization of Shrimad Bhagwat Katha

पवई (आजमगढ़)
शीतला माता मंदिर पवई में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में मंगलवार देर शाम शीतला माता मंदिर प्रांगण में बैठक संपन्न हुई । यह सात दिवसीय कथा कार्यक्रम विधिवत पूजा-अर्चना और कलश यात्रा के साथ शुक्रवार से प्रारंभ होगा। कथा में श्रीधाम वृन्दावन से पधारे कथावाचक राजेश्वर जी महाराज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य पर विस्तार से प्रवचन किया जाएगा।
आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई है। शुक्रवार से प्रतिदिन शाम 6 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक कथा का रसपान कराया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है। कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।



