Azamgarh news :जानलेवा हमला करने के दो आरोपी चाकू चापड़ सहित गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने के दो आरोपी चाकू चापड़ सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली अंतर्गत रामायन मार्केट कोल पांडे निवासी राशिद अहमद पुत्र अमीर अहमद सा0 रामायन मार्केट कोल पाण्डेय थाना कोतवाली जिला आजमगढ़ को विपक्षी सोना उर्फ रेहान, गोलू उर्फ अतीक पुत्रगण सोनू साकिन रामायन मार्केट कोल पाण्डेय थाना कोतवाली जिला आजमगढ़ ने पारिवारिक विवाद को लेकर घर पर चढकर गाली गलौज कर मारे पीटे तथा वादी के बेटे सैफ को भी बुरी तरह मारे पीटे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 119/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस दर्ज किया गया।
आज दिनांक 22.03.2026 को उ0नि0 अभिषेक कुमार कुशवाहा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो 1. सोना उर्फ रेहान पुत्र सोनू 2. गोलू उर्फ अतीक पुत्र सोनू निवासी गण कोल पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ को रामायण मार्केट से समय करीब 16.00 बजे गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 01 चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायलय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button