आजमगढ़ में सात साल से फरार 25 हजार का इनामियां अपराधी गिरफ्तार

2016 से फरार ₹25000 का इनामिया अपराधी गिरफ्तार

सुपर फास्ट टाइम्स से साजिद खान की रिपोर्ट

आजमगढ़:निजामाबाद पुलिस ने आज एक 25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। वह 2013 में लड़की भगाने व रेप के मामले में गिरफ्तार हुआ था। जिस मामले में 15 अप्रैल 2014 को जमानत पर रिहा होने के बाद वह फरार हो गया था।
जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर 2013 को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि बबलू यादव पुत्र रामसकल यादव निवासी मोहनपुर थाना निजामाबाद ने उसकी लड़की को लेकर भाग गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में बबलू 15 अप्रैल 2014 को जमानत पर रिहा होकर फरार हो गया। वह मुकदमें में तारीख पर उपस्थित भी नहीं हो रहा था। न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई तथा जमानतदारों के खिलाफ वसूली वारण्ट जारी किया गया। हाईकोर्ट द्वारा अभियुक्त बबलू की जमानत को रद्द करने के बाद उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। आदेश के अनुपालन में फरार चल रहे बबलू की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया। जिसमें प्रथम टीम थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द यादव व फोर्स व द्वितीय टीम में उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम प्रभारी व सर्विलास टीम शामिल रहें। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा बबलू की गिरफ्तारी हेतु उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी गयी। आज 7 जनवरी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बबलू यादव को सेन्टरवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बबलू यादव ने बताया कि वर्ष 2017 में फरार होकर वह उड़ीसा चला गया था। तब से वह घर वालों से कोई सम्पर्क नहीं किया। आज घर मिलने के लिए जा रहा था आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button