Azamgarh News:गौ तस्कर हुए सक्रिय चार गायों के गौकशी का मामला आया सामने 

Azamgarh News:Cow smugglers became active; case of cow slaughter of four cows came to light

गौ तस्कर हुए सक्रिय चार गायों के गौकशी का मामला आया सामने 

मेहनगर आजमगढ़

मेंहनाजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा झिंझपुर सरैया में बीती रात को गौ तस्करों ने चार गायों को गांव के सिवान में काट दिया इस बात की जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब ग्रामीण सुबह में शौच के लिए निकले थे तो गांव के बाहर सिवान में कटे हुए गायों के अवशेष भाग देखने को मिला यह देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष मेहनाजपुर को दिया थाना अध्यक्ष मेहनाजपुर मौके पर पहुंचकर कटी हुई गायों को दफनवाए वही उपस्थित ग्रामीणों का कहना है कि इंस्पेक्टर महोदय द्वारा एक ही कटी हुई गाय को बताया गया तथा मौके पर उपस्थित लोगों के मोबाइल से वीडियो और फोटो डिलीट कराया गया इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही है विगत कुछ दिनों पहले उसी क्षेत्र में ग्रामीणों ने पिकअप से लदे हुए पशुओं समेत गौ तस्करों को पकड़ा था अब देखना यह है कि इस मामले में मेहनाजपुर थाना अध्यक्ष द्वारा कितनी जल्द गौ तस्करों को दबोच लिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button