Azamgarh News: शिक्षक संघ के उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह*

*शिक्षक संघ के उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह*
लालगंज (आजमगढ़ ) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह , प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी व प्राथमिक शिक्षक जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जिसके बाद प्रान्तीय नेतृत्व व ब्लाक नेतृत्व द्वारा सेवा निवृत्त छः शिक्षको को मन्जूलता राय , प्रदीप सिंह , सुरेश सिंह , नन्दलाल राम , शान्ती देवी व सुरेन्द्र सिंह को अंग वस्त, स्मृत चिन्ह , छाता व रामायण ग्रन्थ देकर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह , प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी , प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह व डायट प्राचार्य अमरनाथ राय द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवेन्द प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसा संकट प्राथमिक शिक्षकों के साथ कभी आया नहीं था । हम इस संकट में संगठित होकर अपनी लड़ाई लडे। देश के कुल 30 लाख शिक्षक संकट में है जिसमें से उत्तर प्रदेश के ढाई लाख शिक्षकों की नौकरी खतरे मे है। राष्ट्र मे जो सम्मान शिक्षको का है। वह किसी का नही है। हम अपने वरिष्ठ साथियो के सम्मान पर बहुत खुश है। आप ने अपने जीवन का बहुत बड़ा समय समाज को दिया । हम सब पूरी क्षमता से शिक्षक संघ की लड़ाई लड़ेंगे । शिक्षको के पास जो ज्ञान का खजाना है वह किसी के पास नही है। इस अवसर पर अम्बरीष सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह , दिनेश सिंह, वकील मौर्या , सुनील सिंह ,भूपनरायन सिंह ब्लाकमंत्री , राजबहादुर विश्वकर्मा , विनय राय , श्याम कन्हैया , रामजनम यादव , रविकान्त पाण्डेय , छोटेलाल , दुर्गेश राय , आशुतोष राय , अमर बहादुर सिंह , समरजीत विश्वकर्मा , पतिराम चौहान , तेज बहादुर यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदपाल सिंह व संचालन जितेन्द्र राय जिलामंत्री ने किया । कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति लालगंज के अध्यक्ष तेजबहादुर यादव के नेतृत्व में अनुदेशक शिक्षको ने मुख्यमंत्री को संबोधित धन्यवाद पत्र मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को सौपा ।



