Azamgarh News: शुद्ध पेयजल व ठण्डा पानी पीने के लिए वाटर कूलर का हुआ शुभारम्भ*

*सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़*
लालगंज (आजमगढ़ ) यूनियन बैंक आफ़ इंडिया के सौजन्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लालगंज परिसर मे छात्र छात्राओ को शुद्ध पेयजल व ठण्डा पानी पीने के लिए वाटर कूलर का शुभारम्भ यूनियन बैंक आफ इंडिया आजमगढ़ दक्षिणी क्षेत्र प्रमुख आराधना ज्योति , उप क्षेत्र प्रमुख समीरचन्द्र झा व विष्णु सिंह प्रबंधक लालगंज व प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्जवलित र्व फीता काटकर किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यूनियन बैक आजमगढ़ दक्षिणी की क्षेत्र प्रमुख आराधना ज्योति ने कहा कि बैक को सुनहरा अवसर मिला है कि वाटर कलर के माध्यम से हजारे छात्र छात्राओ को पानी पिलाया जा सके । छात्र-छात्राओं दोनों को समाज के सहयोग की आवश्यकता है । छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको आगे आना होगा । छात्र-छात्रा दोनों साथ-साथ आगे बढ़ेंगे तो स्वस्थ समाज का निर्माण होगा । सबसे जरूरी चरित्र निर्माण है । आने वाले समय में यूनियन बैंक को समाज के कार्य के लिए जो भी आवश्यक होगा । यूनियन बैंक जो कर पायेगा जरूर करेगा । इस अवसर पर प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय , उमाशंकर मिश्रा , प्रबंधक विष्णु सिंह , आयूष श्रीवास्तव सहायक प्रबंधक , कृष्ण कुमार विश्वकर्मा , लालबहादुर सिंह , विजय यादव , संजय गुप्ता, अन्जू मिश्रा , शेष मणी मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डा0 विजय बहादुर सिंह ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button