Azamgarh news :जिला न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिव,पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर ने जिला जेल का किया संयुक्त निरीक्षण

जिला न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिव,पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर ने जिला जेल का किया संयुक्त निरीक्षण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज माननीय जिला न्यायाधीश श्री जयप्रकाश पाण्डेय, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सत्यवीर सिंह, सचिव श्रीमती निकिता राजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल द्वारा जिला कारागार आजमगढ़ का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जेल परिसर, बंदियों के बैरक, भोजनालय, कैंटीन, सीसीटीवी व्यवस्था एवं चिकित्सालय का गहन अवलोकन किया गया तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button