Azamgarh news :प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 04 पुरुष व 01 महिला आरोपी गिरफ्तार

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 04 पुरुष व 01 महिला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रौनापार पर वादी द्वारा सूचना दिया गया कि कि ग्राम अराजी नौबरार करखिया किता प्रथम निवियहवा थाना रौनापार में रामकिशुन पुत्र परदेशी के घर पर सत्संग आयोजित किया जा रहा था, जिसमें महेन्द्र प्रजापति पुत्र खेताहू तथा उनकी पत्नी बिन्दू प्रजापति निवासी कासिमपुर जिगनी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर, अनिरुद्ध पटेल पुत्र बेचन पटेल निवासी ग्राम कोलवा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ एवं अक्षय कुमार पुत्र भोला निवासी ग्राम बड़ा गोड़ियाना थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा लोगों प्रलोभन देकर को ईसाई धर्म अपनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा था। जिसके आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 67/26 धारा 5(1)/3 उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दिनांक 25.03.2026 को उ0नि0 रमेश कुमार व उ0नि0 रामविलास प्रसाद मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पचपुलिया इस्माईलपुर के पास से समय करीब 07:15 बजे नामजद अभियुक्तों 01. रामकिशुन पुत्र परदेशी निवासी ग्राम अराजी नौबरार करखिया किता-1 निवियहवा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र 74 वर्ष 02. महेन्द्र प्रजापति पुत्र खेताहू निवासी कासिमपुर जिगनी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर, उम्र 45 वर्ष 03. बिन्दू प्रजापति पत्नी महेन्द्र प्रजापति निवासी कासिमपुर जिगनी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर, उम्र 38 वर्ष 04. अनिरुद्ध पटेल पुत्र बेचन पटेल निवासी ग्राम कोलवा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र 42 वर्ष 05. अक्षय कुमार पुत्र भोला निवासी ग्राम बड़ा गोड़ियाना थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button