Azamgarh news :नारी सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता को लेकर एसपी सिटी ने रन फॉर एंपावरमेंट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नारी सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता को लेकर एसपी सिटी ने रन फॉर एंपावरमेंट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल द्वारा मिशन शक्ति फेज़ 5.0 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत आयोजित “#Run_For_Empowerment” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौड़ का आयोजन पुलिस लाइन आजमगढ़ में किया गया।
उक्त दौड़ पुलिस लाइन आजमगढ़ से प्रारम्भ होकर घण्टाघर चौराहा, अग्रसेन चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा से पुलिस लाइन आजमगढ़ तक किया गया।
इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इसमें जनपद के 500 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया और समाज को महिला सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया।
प्रतिभागियों ने “नारी सुरक्षा – नारी सम्मान, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र सशक्तिकरण” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संचार किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि “महिला सुरक्षा व सम्मान केवल पुलिस या प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति का लक्ष्य है कि महिलाओं को हर स्तर पर सुरक्षित वातावरण मिले और वे निर्भीक होकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हों। आजमगढ़ पुलिस सदैव महिलाओं की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, आर0टी0सी0 प्रभारी शशि चंद्र चौधरी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी गुरु ज्ञान चंद्र पटेल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button