Azamgarh news:सरायमीर में पुलिस का सख्त एक्शन: 54 वाहनों का चालान, 3 सीज

भुवनेश कुमार चौबे की अगुवाई में सरायमीर बना सुरक्षित, अपराध पर कसा शिकंजा

आजमगढ़: जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में नंदाव मोड़, सरायमीर पर चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 54 दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चालान किया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर 3 वाहनों को सीज भी किया गया।इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे ने किया, जिनके कार्यभार संभालने के बाद से क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। उनके निर्देशन में लगातार वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर, अपराधियों के ठिकानों पर दबिश तथा हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी जैसे प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी की सक्रियता के चलते क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है और आमजन खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भुवनेश कुमार चौबे की कार्यशैली और सख्त लेकिन न्यायपूर्ण रवैये की सराहना हर वर्ग के लोग कर रहे हैं।पुलिस प्रशासन का यह प्रयास न केवल यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि अपराध नियंत्रण की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button