Azamgarh news :युवती को बहला – फुसलाकर भगा ले जाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवती को बहला – फुसलाकर भगा ले जाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत वादी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी बहन घर से कॉलेज पढ़ने के लिए गयी थी लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटी । जिसके संबंध में थाना जीयनपुर में मु0अ0सं0 0134/2026 धारा 87 बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।
आज दिनांक 27.03.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने जीयनपुर चौक पर घेराबंदी कर अभियुक्त प्रशान्त चौरसिया (21 वर्ष) निवासी ग्राम बाहापुर थाना जीयनपुर को समय करीब 12:45 बजे हिरासत में ले लिया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



