Azamgarh News: ईद मिलन समारोह में गूंजी एकता की आवाज, गंगा-जमुनी तहजीब का दिया संदेश

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बिलरियागंज से रोशन लाल/ बबलू राय की खास रिपोर्ट

ईद मिलन समारोह में गूंजी एकता की आवाज, गंगा-जमुनी तहजीब का दिया संदेश

आजमगढ़, जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में रविवार को खास बाजार स्थित जमात-ए-इस्लामी हिंद कार्यालय में आयोजित हिंदू-मुस्लिम ईद मिलन समारोह ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की एक खूबसूरत मिसाल पेश की। कार्यक्रम में दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और एकजुटता, प्रेम व सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस्लाम मजहब कभी नफरत नहीं सिखाता, बल्कि इंसानियत, भाईचारे और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। सभी ने गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने और मिल-जुलकर समाज की समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया।
मास्टर श्याम नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता ही देश की असली ताकत है और हमें इसे हर हाल में बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिर्जा आतिफ ने की, जबकि संचालन मोइनुद्दीन ने किया। अमित गुप्ता ने दोनों धर्मों की मूल भावना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सभी धर्म मानवता और प्रेम का ही संदेश देते हैं।
प्रधान जुगनू ने नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया, वहीं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कोमल पासवान ने कहा कि समाज में बढ़ती जातीय दूरियों को खत्म कर हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। बीरबल प्रजापति ने सामाजिक शिक्षा और संस्कारों को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में हाफिज अताउरहमान, डॉ. नोमान, ओबैदुर रहमान, सरफराज अहमद, इरफान अहमद, मकसूद अहमद, अबू जफर, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बिलरियागंज थाना पुलिस के एसआई मनीष विश्वकर्मा, आरक्षी छट्ठू साहनी,संदीप जायसवाल, आकाश सिंह, विमल शंकर मिश्रा, सुमित राव सहित पुलिस बल कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहा।
यह आयोजन न केवल ईद की खुशियों को साझा करने का अवसर बना, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button