Azamgarh News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने पर विशेष जोर

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने पर विशेष जोर
आजमगढ़ जनपद के सभी 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का सफल आयोजन किया गया। मेले में 88 चिकित्सकों एवं 289 पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि मेले में कुल 2254 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिसमें 961 पुरुष, 952 महिलाएं एवं 341 बच्चे शामिल रहे।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डेन कार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया गया, जिसके तहत 57 आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया कि यह योजना पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराती है। विभिन्न रोगों के मरीजों को जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया गया, जिनमें प्रमुख रूप से 382 मधुमेह, 367 गैस्ट्रो, 224 श्वसन, 247 त्वचा एवं 108 उच्च रक्तचाप के मरीज शामिल रहे। इसके अलावा 131 कुपोषित बच्चों की पहचान एवं 115 गर्भवती महिलाओं (ANC) की जांच की गई।
मेले में 167 मरीजों को कोविड हेल्प डेस्क पर परामर्श दिया गया तथा 14 गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का लाभ उठाते हुए आयुष्मान गोल्डेन कार्ड अवश्य बनवाएं।



