AZAMGARH News:चक्रपानपुर के भगवान आदर्श महाविद्यालय में भव्य विदाई समारोह आयोजित
Azamgarh news: A grand farewell ceremony was organized at Bhagwan Adarsh College in Chakrapanpur.

आजमगढ़: जिले के चक्रपानपुर स्थित भगवान आदर्श महाविद्यालय में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सहजानंद पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां वाग्देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए किया। इस अवसर पर नीतू चौहान, सपना और राजलक्ष्मी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।समारोह में विद्यार्थियों ने नाटक, भाषण, लोकगीत और देशभक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा प्रांगण उत्साह और उल्लास से भर उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष शिवनारायण सिंह चौहान ने की, जबकि महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विशाल तिवारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ऋषभ सिंह, शिवम यादव, संदीप और अजय का विशेष योगदान रहा।



