Azamgarh news :साइबर फ्रॉड में ट्रांसफर हुआ रुपया पुलिस ने कराया वापस 

साइबर फ्रॉड में ट्रांसफर हुआ रुपया पुलिस ने कराया वापस 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस की साइबर टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए आवेदक के खाते से धोखाधड़ी के माध्यम से ट्रांसफर हुए ₹20,000/- की धनराशि सकुशल वापस कराई गई।

दिनांक 05.12.2025 को आवेदक विजय कुमार पुत्र रामधनी चौहान निवासी ग्राम मिठ्ठनपुरहादी अली थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा शिकायत की गई कि उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से भूलवश ₹20,000/- की धनराशि ICICI बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हो गई। जब आवेदक द्वारा संबंधित व्यक्ति से धनराशि वापस मांगी गई तो उसने देने से इंकार कर दिया। इस पर आवेदक द्वारा तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से शिकायत संख्या 33112250174899 दर्ज कराई गई।

शिकायत प्राप्त होने पर NCRP पोर्टल के माध्यम से जांच की गई, जिसमें धनराशि अहमदाबाद (गुजरात) स्थित ICICI बैंक के संबंधित खाते में पाई गई। तत्परता दिखाते हुए संबंधित खाते में ₹20,000/- की धनराशि होल्ड कराई गई।

थानाध्यक्ष निजामाबाद श्री हिरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना साइबर टीम प्रभारी उ0नि0 दिलीप आनन्द व टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आवेदक के माध्यम से माननीय न्यायालय से धनराशि वापसी हेतु आदेश प्राप्त कराया गया। तत्पश्चात संबंधित बैंक नोडल/प्रबंधक से समन्वय स्थापित कर दिनांक 21.04.2026 को आवेदक के खाते में संपूर्ण ₹20,000/- की धनराशि वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कैसे बचें (साइबर सुरक्षा के उपाय)–

किसी भी अज्ञात व्यक्ति/खाते में धनराशि ट्रांसफर करने से पूर्व विवरण की भली-भांति जांच करें।

गलती से धन ट्रांसफर होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

बैंक/OTP/पासवर्ड से संबंधित जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर क्लिक करने से बचें।

किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button