गाजियाबाद:इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, अध्यक्ष शालिनी सिंह ने दी बधाई

Ghaziabad: Meritorious students of Indirapuram Public School honoured, President Shalini

गाज़ियाबाद/नोएडा।

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम शाखा के लिए आज का दिन बेहद गर्व और यादगार रहा, जब विद्यालय की अध्यक्ष शालिनी सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह विशेष मुलाकात नोएडा सेक्टर-14 स्थित उनके कार्यालय में आयोजित हुई।

इस अवसर पर कक्षा 10 के टॉप 5 छात्रों — समीक्षा मिश्रा (99.8%), श्रिनिका कोठियाल (99.6%), प्रतीक मिश्रा (99%), सार्थक बांगड़ (99%) और आद्याशा मिश्रा (98.6%) — से अध्यक्ष ने व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी मेहनत, अनुशासन तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा हैं।

कार्यक्रम के दौरान वेदांश नैथानी से भी मुलाकात की गई, जिन्होंने JEE Mains परीक्षा में 99.06 पर्सेंटाइल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शालिनी सिंह ने उनकी सफलता को उनके समर्पण, एकाग्रता और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।

इसके साथ ही कक्षा 6 की छात्रा अवनी वर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर अकादमिक के साथ-साथ खेल क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

अध्यक्ष शालिनी सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इन प्रतिभाशाली छात्रों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

विद्यालय परिवार ने अपने सभी होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button