जौनपुर:किशोरी की जबरन शादी की साजिश नाकाम

Teenager's forced marriage plot foiled

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की जबरन शादी कराने की साजिश का मामला सामने आया है।आरोप है कि गांव का ही एक ब्यक्ति (अगुवा) पैसों के लालच में किशोरी की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराने में जुटा था। डायल 112 की तत्परता से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपित को हिरासत में ले लिया।पीड़िता की बुआ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अगुवा के घर से किशोरी को अपने कब्जे में लिया।किशोरी ने थाने पर दी तहरीर में स्पष्ट कहा कि वह उक्त युवक से विवाह नहीं करना चाहती, बावजूद इसके उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। किशोरी ने बताया कि अगुवा ने इस जबरन शादी के लिए करीब 1 लाख 50 हजार रुपये ले लिए थे और उसी के चलते उसे शादी के लिए मजबूर किया जा रहा था। उसने यह भी बताया कि उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता ने दूसरी शादी कर ली है। उसकी कमजोर पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाकर आरोपीत उस पर दबाव बना रहा था। मामले की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी घटना को टाल दिया। पुलिस ने आरोपित को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button