Azamgarh News: हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दस्तारबंदी का आयोजन

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दस्तारबंदी का आयोजन
रिपोर्टर
रोशन लाल
बिलरियागंज आजमगढ़
आजमगढ़ जिला के शेखूपुर गांव में स्थित सेखुल इस्लाम मदरसे के प्रांगण में बृहस्पतिवार की शाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दस्तारबंदी का आयोजन । इस मौके पर सैकड़ो छात्रों की दस्तारबंदी की गई।
जानकारी के अनुसार मदरसे में पढ़ने वाले लगभग सैकड़ो छात्रों ने कुरान शरीफ को याद करके हाफिजे जुर कुरान की डिग्री प्राप्त की थी जिन की हौसला अप्जाई के लिए मदरसे की तरफ से दस्तारबंदी का आयोजन किया गया था ।
इस मौके पर जिले व प्रदेश के कोने-कोने से अभिभावकों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी मदरसा परिवार की तरफ से मेहमानों के लिए निशुल्क भोजन व नाश्ता पानी की व्यवस्था की गई थी। तथा साथ ही साथ डस्टर बंदी के लिए जलसे का आयोजन किया गया था उसने बैठने के लिए महिला व पुरुषों को अलग-अलग कुर्सियों का इंतजाम किया गया था। महिलाओं के लिए खास तौर से पर्दे की व्यवस्था की गई थी जिन्हें दस्तारबंदी का प्रसारण टीवी के माध्यम से दिखाया जा रहा था । इस मौके पर उपस्थित मौलाना ने अपने-अपने विचार रखें तथा कुरान शरीफ की आयत पढ़कर उनका तर्जुमा करते हुए मुसलमान से आह्वान किया कि वह मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर चलें तभी उनकी जिंदगी का उद्धार होगा। सुरक्षा कें लिए थाना अध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस का इंतजाम किया गया था पुलिस प्रशासन के नौजवान घूम घूम कर हर परिस्थितियों पर अपनी नजर दौड़ा रहे थे तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अपील कर रहे थे।
रोशन लाल पत्रकार की खास रिपोर्ट



