Azamgarh News: फार्मर रजिस्ट्री का लगाया गया कैम्प*

*फार्मर रजिस्ट्री का लगाया गया कैम्प*
लालगंज (आजमगढ़ ) स्थानी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत आफिस पर उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री के कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किसानो को आधार कार्ड खतौनी और मोंबाइल नम्बर लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि किसानो को फार्मर रजिस्ट्री कराने से किसान सम्मान निधि योजना, उर्वरक, बीज एवं किसान केडिट कार्ड का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। फार्मर रजिस्ट्री नही कराने पर योजनाओ का लाभ नही मिलेगा ।25 किसानो का फार्मर रजिस्ट्री किया गया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृर्षि रजनीश मौर्य, दीपक उपाध्याय, कूलभास्कर, मनोज यादव, राममिलन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



