बिना बताए मायके गई पत्नी से नाराज पति ने की फायरिंग, फिर खुद को मारी गोली

आगरा: चचेरी बहन की शादी में जाने पर नाराज पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद की जान ली

आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बरबर गांव निवासी राघवेंद्र ने अपनी पत्नी राधिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। राधिका को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।पुलिस के अनुसार, राधिका 30 अप्रैल को भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके गई थीं। राघवेंद्र उस समय घर पर नहीं था और पत्नी के बिना बताए जाने से नाराज था।शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राघवेंद्र तमंचा लेकर बाइक से ससुराल पहुंचा। शादी समारोह के बीच वह पत्नी को एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कहासुनी के बाद उसने पहले राधिका के सीने में गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली।गोली की आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। राधिका को पहले रूपवास, फिर भरतपुर के RBM अस्पताल और बाद में जयपुर रेफर किया गया।मायके वालों के मुताबिक, राधिका गुरुवार को ही मायके आई थी। राघवेंद्र ने उसे मायके जाने से मना किया था, इसी बात पर विवाद हुआ। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।रूपवास थाना प्रभारी विनोद मीणा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button