प्रदेश स्तर पर किए बदलावों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे: बिमला कुमारी

The changes made at the state level have increased the enthusiasm among the workers and its positive results are expected to be seen in the coming times.

मेदिनीनगर : पलामू जिला कांग्रेस कमिटी ने झारखंड में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश स्तर पर किए गए नए बदलावों का स्वागत किया है। कमिटी ने पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी सहित 15 नेताओं को प्रदेश कमिटी में जिम्मेदारी दिए जाने को महत्वपूर्ण कदम बताया है। जिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य सह झारखंड प्रभारी के.सी. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मावरी तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रयासों से यह बदलाव संभव हुआ है। जिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष बिमला कुमारी उम्मीद जताई कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पलामू जिले में संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बिमला कुमारी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर किए गए इन बदलावों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। साथ ही, नई कमिटी में सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है, जो संगठन की समावेशी सोच को दर्शाता है। जिला कांग्रेस कमिटी ने इस पहल के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button