विवेक-रोली प्रकाश ने जगाई मानवता की नई ज्योत

करुणा को बनाया मिशन, ‘अरोविया दिव्य फाउंडेशन’ से संवरेंगी जरूरतमंदों की जिंदगियां

मुंबई : संगीत जब सुरों की सीमाओं से आगे बढ़कर मानवता की सेवा का माध्यम बन जाता है, तो उसकी गूंज केवल दिलों तक नहीं, बल्कि जिंदगी की मुश्किलों तक पहुंचती है। कुछ ऐसी ही संवेदनशील सोच और सेवा के संकल्प के साथ प्रसिद्ध संगीत निर्देशक एवं गायक विवेक प्रकाश और रोली प्रकाश ने ‘अरोविया दिव्य फाउंडेशन’ की शुरुआत की है। यह पहल उन लोगों के जीवन में उम्मीद, सहारा और खुशियों की रोशनी पहुंचाने का प्रयास है, जिन्हें समाज में देखभाल, मार्गदर्शन और सहयोग की सबसे अधिक जरूरत है।‘अरोविया दिव्य फाउंडेशन’ की शुरुआत इस भावना का विस्तार है। एक ओर संगीत की दुनिया से मिला अनुभव और लोगों से जुड़ने की क्षमता है, तो दूसरी ओर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अटूट संकल्प। इन दोनों का संगम इस पहल को एक विशेष पहचान देता है। सद्गुरुश्री के आशीर्वाद से शुरू हुई यह यात्रा आने वाले समय में कितने ही जरूरतमंद लोगों के जीवन में उम्मीद की नई किरण बन सकती है। यह पहल याद दिलाती है कि इंसान की सबसे बड़ी उपलब्धि केवल अपनी सफलता नहीं, बल्कि वह खुशी है, जो वह किसी दूसरे के चेहरे पर ला सके।‘अरोविया दिव्य फाउंडेशन’ इसी सोच का नाम है—जहां सुरों से संवेदना जन्म लेती है, करुणा से सेवा का रास्ता बनता है और मानवता के प्रति समर्पण जीवन का सबसे सुंदर संगीत बन जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button