स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स के आईपीओ का काउंटडाउन शुरू

Countdown begins for Swara Baby Products IPO

मुंबई : बेबी प्रोडक्ट्स क्षेत्र की कंपनी स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 2 दिसंबर, 2026 को निवेशकों के लिए खुलेगा।

कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹105 से ₹111 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू ₹2 है। निवेशक इस आईपीओ में 4 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की तारीख 1 दिसंबर निर्धारित की गई है।कंपनी के अनुसार, “आईपीओ के माध्यम से ₹800 करोड़ जुटाने की योजना है, जिसमें ₹500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹300 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है।” फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि कंपनी के पास जाएगी, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। ऑफर फॉर सेल में ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड और अनाद्या बोन मर्चारी एलएलपी प्रत्येक ₹150 करोड़ के शेयर बेचेंगे।

निवेशक न्यूनतम 135 इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 135 शेयरों के गुणकों में बोली लगाई जा सकेगी। कंपनी का आईपीओ बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत आएगा, जिसमें योग्य संस्थागत खरीदारों, गैर-संस्थागत निवेशकों और अन्य पात्र निवेशकों के लिए निर्धारित हिस्सेदारी उपलब्ध होगी। कंपनी ने बताया कि “आईपीओ से जुड़ी विस्तृत जानकारी रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध है।” निवेशक कंपनी की वेबसाइट पर प्रॉस्पेक्टस देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button