दो पीढ़ियों के कलाकार, एक दिलचस्प कहानी! जिमी शेरगिल और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च

जिमी शेरगिल का नया अंदाज, प्रनूतन बहल की खास अदाकारी, ‘प्यादे’ के ट्रेलर ने जगाई उम्मीदें

मुंबई: सिनेमा की दुनिया में कुछ कहानियां अपने किरदारों और उनके अनकहे पहलुओं से दर्शकों को आकर्षित करती हैं। ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी की झलक फिल्म ‘प्यादे’ के ट्रेलर में देखने को मिली, जिसका हाल ही में मुंबई में एक विशेष समारोह में अनावरण किया गया। शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में जिमी शेरगिल और प्रनूतन बहल की जोड़ी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है।

ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर जिमी शेरगिल, प्रनूतन बहल, लेखक-निर्देशक शेखर एस. झा और निर्माता रिंकू सिंह मौजूद रहे। ट्रेलर फिल्म की दुनिया, उसके किरदारों और कहानी के मिजाज की झलक पेश करता है। जिमी शेरगिल अपने सहज अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं प्रनूतन बहल अपने किरदार में अलग आकर्षण और भावनात्मक गहराई लेकर आती हैं।जिमी शेरगिल ने कहा कि फिल्म की दुनिया और उनके किरदार ने उन्हें कुछ नया तलाशने का अवसर दिया। प्रनूतन बहल ने इसे अपने अभिनय सफर का खास अनुभव बताते हुए जिमी के साथ काम करने को सीखने का शानदार मौका कहा।निर्देशक शेखर एस. झा के लिए ‘प्यादे’ उनकी कल्पना को पर्दे पर उतारने का खास सफर है। निर्माता रिंकू सिंह ने भी पूरी टीम की मेहनत और समर्पण पर खुशी जताई। अब ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों को इस दिलचस्प कहानी के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है।‘प्यादे’ का ट्रेलर यहां देखें: https://youtu.be/5M9LkuZ7Uhk?si=adDR

oCVVr6rEW2PN⁠

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button