काम के आठ घंटे, पूरी ऊर्जा के साथ’: अक्षय कुमार ने खोला अपनी अनुशासित दिनचर्या का राज

अक्षय कुमार की काम करने की रफ्तार पर फिर छिड़ी बहस

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की तेज रफ्तार और अनुशासित दिनचर्या के लिए जाने जाते हैं। अब करण जौहर के लोकप्रिय टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में पांचवीं बार पहुंचे अभिनेता ने फिल्म निर्माण की लंबी शूटिंग अवधि पर सवाल उठाकर एक नई बहस छेड़ दी है। इस बार उनके साथ अभिनेता रवि किशन भी नजर आए।

अक्षय ने हॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन और टॉम क्रूज का उदाहरण देते हुए कहा कि जब दुनिया के बड़े फिल्मकार कम समय में फिल्में पूरी कर सकते हैं, तो बॉलीवुड में लंबी शूटिंग का चलन क्यों है?उन्होंने कहा, “मैं मिस्टर नोलन का एक इंटरव्यू पढ़ रहा था। उनकी सभी फिल्मों की शूटिंग 90 दिनों से ज्यादा नहीं चली। टॉम क्रूज की ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ जैसी शानदार एक्शन फिल्म महज 55 दिनों में बनी थी।”

अक्षय ने अपनी आठ घंटे की कार्यशैली का बचाव करते हुए कहा कि इन घंटों में वह पूरी ऊर्जा के साथ कैमरे के सामने रहते हैं। उनके मुताबिक, काम, नींद, परिवार और फिटनेस के लिए उन्होंने समय का स्पष्ट बंटवारा किया है।रवि किशन ने भी अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी गति और समर्पण से निर्माताओं का पैसा बचता है। अक्षय का मानना है कि फिल्म की गुणवत्ता से समझौता किए बिना कम समय में शूटिंग पूरी करना संभव है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button