कोयल नदी में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग, भाकपा प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

CPI delegation submits memorandum to Commissioner demanding removal of encroachment in Koel River

मेदिनीनगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू जिला परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने पलामू आयुक्त से मुलाकात कर कोयल नदी में किए जा रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कोयल नदी क्षेत्र में नदी के जलस्रोत पर खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रतिनिधिमंडल में भाकपा जिला सचिव सह डालटेनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, नगर सचिव सुरेश ठाकुर, वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कृष्ण मुरारी दुबे, धनंजय शुक्ला एवं ललन सिन्हा शामिल थे। रूचिर कुमार तिवारी ने आयुक्त को दिए गए पत्र में उल्लेख किया कि इस संबंध में पूर्व में पलामू उपायुक्त को भी पत्र सौंपा गया था, बावजूद इसके प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जलस्रोतों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। इसके बावजूद पलामू की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोयल नदी के जलस्रोतों पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। नेताओं ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों और अन्य राजनीतिक दलों की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। ने प्रतिनिधिमंडल ने पलामू आयुक्त से आशा व्यक्त की है की तत्काल कार्रवाई की जाएगी तथा जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button