जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ शातिर अभियुक्त घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक दबोचा गया, दूसरा फरार; जलालपुर थाना क्षेत्र की घटना

प्रमुख जौनपुर

जौनपुर:जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर… पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आइए जानते हैं.अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जलालपुर पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर की जा रही सघन चेकिंग अभियान के दौरान हुई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम डिंगुरपुर नहर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी।इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक भाऊपुर की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार भागने लगे। इसी दौरान पीछे बैठा एक बदमाश गिर गया, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:

अंकित यादव उर्फ मोनू, पुत्र ओमप्रकाश, निवासी बहाउद्दीनपुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।अभियुक्त के कब्जे से एक .315 बोर तमंचा, एक फायर किया हुआ कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।इस संबंध में थाना जलालपुर में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मोहम्मद शाहनवाज सिद्दिकी, हेड कांस्टेबल चंदन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।फिलहाल पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी है और इलाके में सघन चेकिंग अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button