APS Residential Academy:आज़मगढ़ में शिक्षा की नई मिसाल,गरीब छात्रों के लिए मुफ्त NEET तैयारी,50 छात्रों को मिलेगा फ्री NEET आवासीय कोचिंग
विधान परिषद सदस्य गुड्डू जमाली का बड़ा शैक्षिक अभियान, छात्रों को मिलेगा मुफ्त मार्गदर्शन

फोटो:विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की पहल
16 मई को होगी प्रवेश परीक्षा, 50 मेधावी छात्रों को मिलेगा फ्री कोचिंग, भोजन और आवास
आजमगढ़:aps रेजिडेंशियल एकेडमी द्वारा संचालित निःशुल्क NEET आवासीय कोचिंग कार्यक्रम (सत्र 2026–27) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया तेजी से जारी है। संस्थान प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है तथा इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते पंजीकरण पूर्ण करने की अपील की गई है।यह महत्वाकांक्षी शैक्षिक पहल शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संचालित की जा रही है, जिनका उद्देश्य आज़मगढ़ सहित पूर्वांचल के प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च स्तरीय तैयारी उपलब्ध कराना है।
50 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा पूर्णतः निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण
संस्थान के अनुसार यह विशेष कोचिंग कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने कक्षा 12 उत्तीर्ण कर ली है अथवा वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट परीक्षा दी है। चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए 50 मेधावी विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा पूर्णतः निःशुल्क
NEET की उच्च स्तरीय कोचिंग
भोजन व्यवस्था
आवासीय सुविधा
नियमित टेस्ट एवं मार्गदर्शन
उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की प्रभावी तैयारी कर सकें और मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें।
आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को भी मिलेगा विशेष मार्गदर्शन
इसके अतिरिक्त आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क गाइडेंस प्रदान किया जाएगा। हालांकि इस सुविधा में भोजन एवं आवास सम्मिलित नहीं रहेगा।
16 मई को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
संस्थान प्रबंधन के अनुसार प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल परिसर में किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया जाएगा।
पहले भी मिल चुकी है बड़ी सफलता
संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कोचिंग कार्यक्रम से तैयारी कर चुके कई विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल संस्थानों जैसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी तथा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मार्गदर्शन को दर्शाती है।
शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल बन रहे हैं गुड्डू जमाली
शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली लंबे समय से समाज सेवा, शिक्षा और गरीबों के उत्थान के लिए सक्रिय रहे हैं। लोगों के बीच वे “गरीबों की थाली” के नाम से भी जाने जाते हैं। उनका मानना है कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है।उनकी सोच और प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हजारों गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा मिल रही है। पूर्वांचल में शिक्षा के क्षेत्र में उनकी यह पहल लगातार नई प्रेरणा और नई उम्मीद पैदा कर रही है।
“जिस समाज में शिक्षा का दीप जलता है, वहीं विकास और खुशहाली का सूरज उगता है।” :शाह आलम गुड्डू जमाली
पंजीकरण एवं संपर्क
अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट
APS Residential Academy
पर विजिट कर सकते हैं।
संपर्क नंबर:
8090107028, 7267827622



