Azamgarh News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 1836 मरीजों का पंजीकरण, विभिन्न रोगों की हुई जांच एवं उपचार

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 1836 मरीजों का पंजीकरण, विभिन्न रोगों की हुई जांच एवं उपचार

आजमगढ़ प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने बताया कि रविवार 10 मई को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जनपद में कुल 77 मेलों की योजना के सापेक्ष सभी 77 मेलों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें 96 चिकित्सकों एवं 278 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रही। मेले में कुल 1836 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 787 पुरुष, 795 महिला एवं 254 बच्चे शामिल रहे। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 44 गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए। कोविड हेल्प डेस्क पर 137 मरीजों की जांच की गई। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मेले में विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। इनमें 57 लीवर रोगी, 190 श्वसन रोगी, 287 गैस्ट्रो रोगी, 304 डायबिटीज मरीज, 174 त्वचा रोगी, 16 टीबी मरीज, 13 एनीमिया मरीज एवं 90 उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीज शामिल रहे। इसके अलावा 90 एएनसी जांचें की गईं तथा 122 कुपोषित बच्चों की पहचान कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि 776 मरीज अन्य सामान्य बीमारियों से संबंधित पाए गए तथा गंभीर स्थिति वाले 7 मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया गया। रेफर किए गए मरीजों में 2 मेडिकल, 1 नेत्र रोग एवं 4 ईएनटी से संबंधित मरीज शामिल रहे।

प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में पूर्

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button