Azamgarh news :गलत खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि साइबर टीम ने करायी वापस

गलत खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि साइबर टीम ने करायी वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जगरोपन पाल पुत्र रामकरन पाल निवासी भगमलपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी कि पैसे भेजते समय गलतीवश धनराशि किसी अन्य खाते में स्थानांतरित हो गयी थी। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में साइबर शिकायत संख्या- 33110250131550 दर्ज करायी गयी।

शिकायत प्राप्त होने पर थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहायता प्राप्त करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गयी। निरंतर समन्वय एवं आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पीड़ित जगरोपन पाल के खाते में ₹30,000/- की धनराशि वापस करायी गयी।

पुलिस टीम द्वारा पीड़ित एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति अथवा फर्जी कॉलर के साथ अपनी निजी जानकारी, बैंक विवरण एवं ओ0टी0पी0 साझा न करें। किसी भी प्रकार का ऑनलाइन लेन-देन सोच-समझकर एवं सावधानीपूर्वक करें।

यदि किसी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें। साथ ही अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन स्थित साइबर हेल्प डेस्क से तत्काल सम्पर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button