Azamgarh news :नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी कुसमुलिया तिराहे से गिरफ्तार
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी कुसमुलिया तिराहे से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मेंहनगर क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 477/25 धारा 137(2)/87 वीएनएस बनाम अंगज पुत्र रामप्यारे सरोज निवासी कुसमुलिया थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान प्रकरण में धारा 64(2)(ङ) वीएनएस तथा 5(J)2/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना मेंहनगर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 11.05.2026 को उ0नि0 आदिल खाँ मय हमराह का0 अजय राय एवं का0 कुलदीप तिवारी तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मेंहनगर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त अंगज पुत्र रामप्यारे सरोज निवासी कुसमुलिया थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष को समय करीब 10:10 बजे कुसमुलिया तिराहे से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



