भारत-अमेरिका सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा DPIFF इंटरनेशनल अवॉर्ड समारोह
प्रधानमंत्री कार्यालय को दी गई जानकारी, DPIFF के एमडी अनिल कुमार मिश्रा की दूरदर्शी पहल की हर ओर प्रशंसा
Sezal Sharma की फिल्म Hunger Game का पोस्टर Cannes Film Festival में होगा शोकेस
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DPIFF) द्वारा वर्ष 2026 में वॉशिंगटन डीसी, अमेरिका में प्रस्तावित “DPIFF International Award Ceremony” को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पहल को सफल बनाने में डॉ. साइन्नी जी के सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन की विशेष भूमिका बताई जा रही है।DPIFF के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉ. साइन्नी
(dr saini – usa)जी के सकारात्मक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय समन्वय के कारण यह भव्य आयोजन संभव हो पाया है। यह समारोह भारत-अमेरिका सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा भारतीय सिनेमा और संस्कृति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाएगा।कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत, सांस्कृतिक संगठनों और बिजनेस समुदाय की प्रतिष्ठित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। DPIFF टीम ने इस पहल को भारत की सांस्कृतिक कूटनीति और “सॉफ्ट पावर” को विश्व स्तर पर मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है।
नई दिल्ली / वॉशिंगटन डीसी भारतीय सिनेमा, संस्कृति और कला को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाले प्रतिष्ठित संगठन Dadasaheb Phalke International Film Festival (DPIFF) ने एक बार फिर भारत का गौरव विश्व स्तर पर बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। वर्ष 2026 के क्रिसमस सीज़न के दौरान अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में प्रस्तावित “DPIFF International Award Ceremony” को लेकर भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) को विस्तृत जानकारी एवं प्रस्ताव भेजे जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ होने से देशभर में उत्साह का वातावरण है।
DPIFF के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को नई मजबूती प्रदान करने वाला माना जा रहा है। कला, संस्कृति, सिनेमा और पर्यटन के माध्यम से भारत की “सॉफ्ट पावर” को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में श्री मिश्रा की यह पहल अत्यंत सराहनीय एवं दूरदर्शी मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, वॉशिंगटन डीसी में प्रस्तावित यह भव्य समारोह भारतीय सिनेमा और भारतीय संस्कृति का विश्वस्तरीय उत्सव होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों, नीति निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, सांस्कृतिक संगठनों, व्यापारिक समुदाय एवं विभिन्न देशों के गणमान्य अतिथियों की भागीदारी संभावित है। यह आयोजन भारत-अमेरिका संबंधों को सांस्कृतिक और आर्थिक स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।श्री अनिल कुमार मिश्रा की कार्यशैली, दूरदृष्टि एवं भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की लगातार सराहना हो रही है। DPIFF को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में उनके योगदान को फिल्म उद्योग एवं सामाजिक संगठनों द्वारा प्रेरणादायी बताया जा रहा है। भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाने तथा नई प्रतिभाओं को वैश्विक अवसर प्रदान करने में DPIFF ने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।बताया जा रहा है कि अमेरिका पक्ष के साथ संभावित तिथियों, आयोजन स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बिजनेस नेटवर्किंग सत्रों तथा उच्च स्तरीय मीटिंग एजेंडा को लेकर सकारात्मक चर्चा चल रही है। सभी प्रक्रियाओं के अंतिम रूप लेने के पश्चात प्रधानमंत्री कार्यालय एवं संबंधित मंत्रालयों को औपचारिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह आयोजन वॉशिंगटन डीसी में संपन्न होता है, तो यह केवल एक फिल्म अवॉर्ड समारोह नहीं रहेगा, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन, कला, संगीत, फैशन और रचनात्मक उद्योगों का वैश्विक महोत्सव बन जाएगा। इससे भारतीय कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और रचनात्मक प्रतिभाओं को विश्व स्तर पर नए अवसर प्राप्त होंगे।देशभर के कला प्रेमियों, फिल्म जगत और सांस्कृतिक संगठनों ने DPIFF एवं उसके एमडी श्री अनिल कुमार मिश्रा की इस महत्वाकांक्षी पहल का स्वागत किया है। सोशल और सांस्कृतिक मंचों पर भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह पहल भारत को वैश्विक सांस्कृतिक नेतृत्व की दिशा में और अधिक मजबूत बनाएगी।
निस्संदेह, DPIFF द्वारा प्रस्तावित यह अंतरराष्ट्रीय समारोह भारत की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाला ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध हो सकता है, जबकि श्री अनिल कुमार मिश्रा का नेतृत्व भारतीय सिनेमा और संस्कृति के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनकर उभर रहा है।
सादर
अनिल कुमार मिश्रा
संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक
Dadasaheb Phalke International Film Festival (DPIFF)



