Palamu News: पलामू जिला बार एसोसिएशन का बनेगा भव्य भवन, हुआ शिलान्यास
Palamu News: Grand Building to be Constructed for Palamu District Bar Association; Foundation Stone Laid
फ़िल्मी पर्दे से विश्व मंच तक: कलाकार के रूप में अपनी आवाज़ के ज़रिए सकारात्मक बदलाव लाने पर अंतरराष्ट्रीय पैनल में शामिल होंगी शीना चौहान
उपायुक्त, पीडीजे, सभी न्यायिक पदाधिकारी समेत अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व सदस्य हुये शामिल
विशेष संवाददाता
मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास हुआ। पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, उपायुक्त पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव अजय कुमार पांडेय ने पूजा अर्चना कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया । बाद में पीडीजे श्रीराम शर्मा ने शिलान्यास पट का अनावरण किया। पलामू जिला बार एसोसिएशन के लिए बहुप्रतीक्षित भवन के शिलान्यास होने से अधिवक्ताओ के साथ साथ आम जनमानस में काफी उत्साह दिखा। कार्यक्रम में न्यायपालिका, प्रशासन और अधिवक्ता समुदाय के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव की जबकि संचालन दिवाकर दुबे ने किया। पीडीजे श्रीराम शर्मा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, उपायुक्त पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को गुलदस्ता भेटकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा ने कहा कि सुसर्जित बार एसोसिएशन के भवन बन जाने से सभी अधिवक्ता को काम करने मे सहूलियत होगा।उन्होंने कहा कि सभी बार एसोसिएशन का एक अच्छी बिल्डिंग होनी चाहिए। पलामू जिला में भी इसका प्रत्यासा बहुत दिन से था जो आज पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि मैं भी अधिवक्ताओ के दुःख दर्द को समझता हूँ गर्मी के दिनों में खपरैल व टीन के छत के नीचे बैठकर काम करना कितना मुश्किल होता हैं। भवन बन जाने से इसका लाभ सभी अधिवक्ता उठायेंगे। उन्होंने कहा कि भवन में अधिवक्ता के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल हो चेम्बर हो साथ ही प्रसाधन के सुबिधा हो । मौके पर पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि पलामू आते ही मुझे सुनहरा अवसर मिला है। आज जिस अधिवक्ता संघ भवन का नीव रखा गया हैं इसमे बहुत लोग को सुबिधा मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगो को सुलभ न्याय कैसे दिलाया जाय इसके लिए भी काम करने की जरूरत है। यह सोच हमेशा रखनी चाहिए कि लोग बहुत उम्मीद व आशा के साथ कोर्ट आते हैं। उन्होंने उम्मीद जताया कि आने वाले समय मे जिले का नाम और रौशन होगा और लोगो को सुलभ न्याय मिलता रहेगा। मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि पलामू जिला अधिवक्ता संघ का स्थापना 1892 में हुआ हैं। तब से बार एसोसिएशन का सुसर्जित भवन नही है। आज का दिन हमसभी अधिवक्ताओ के लिए गौरव का दिन है। 5 करोड़ 75 लाख की लागत से 80 फिट लम्बा व 40 फिट चौड़ा भवन बनेगा। जो अपने आप मे सुबिधा युक्त व सुसर्जित होगा।उन्होंने कहा कि जिले में 850 अधिवक्ता प्रैक्टिस में है परंतु बैठने कस समुचित जगह नही था। मौके पर जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, श्वेता ढींगरा, राजकुमार मिश्रा, आयशा खान, आभास कुमार,सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि शंकर पांडे, गौरव खुराना, डालसा सचिव राकेश रंजन, सौरभ कुमार गौतम ,प्रज्ञेष निगम,कमल प्रकाश, निर्भय प्रकाश, रोजलीना बारा, रशिम चंदेल समेत अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारी और सभी अधिवक्ता गण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष बिनोद तिवारी ने दिया।


