Jaunpur accident:सड़क दुघर्टना में घर का चिराग बुझा, परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़
Jaunpur Accident: The 'Light of the Home' Snuffed Out in Road Crash; A Mountain of Grief Crushes the Family.

ब्यूरो रिपोर्ट बरसाती लाल कश्यप जौनपुर
Jaunpur news:कोर्ट जा रहे अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, सिर पर रॉड से वार, वकीलों में भारी आक्रोश
जौनपुर। विकास खंड बरसठी के बेलौना कला निवासी अवनीश सिंह (38) की मृत्यु बुधवार को मुम्बई के भयंदर मीरा में सड़क दुघर्टना में हो गई।वह पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे और फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी जिसमें उनकी पत्नी भी घायल हो गईं।
पत्नी की हत्या कर खाटूश्याम चला गया पति, तीन दिन बाद बदबू से खुला राज
अवनीश के सिर में तेज चोट लगी। पुलिस उन्हें तत्काल उठाकर अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी का भी इलाज चल रहा है।
मंडप में मचा बवाल! पहली पत्नी ने रोकी दूल्हे की दूसरी शादी
यह दुःखद समाचार जैसे ही उनके गांव बेलौना कला पहुंचा घर में बूढ़ीन मां का रो रोकर बुरा हाल है। अवनीश पांच बहनों के इकलौते भाई थे।सभी बहनों की शादी हो चुकी थी।अवनीश का इकलौता पुत्र आर्यन (14) है जो अभी पढ़ रहा है।एक पुत्री भी थी लेकिन तीन वर्ष पहले रेबीज के चलते उसकी मौत हो चुकी है। परिवार की तीन पीढ़ियों में तीन लोग बचे मां, पत्नी, पुत्र। अवनीश की इस असामायिक मृत्यु से पूरे गांव में मातम है।



