Azamgarh news:डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

Azamgarh News: Strict Directives Issued for Crime Control Under the Guidance of DIG Sunil Kumar Singh and SSP Dr. Anil Kumar.

आजमगढ़, 16 मई।जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई। बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

 

गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की प्रभावी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

 

डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर बल दिया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा जनशिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

आजमगढ़ में शिकायत के बावजूद जारी रहा निर्माण,विवाद के बाद पथराव का वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

 

बैठक में महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों एवं जनसुनवाई से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण जवाबदेही के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

आजमगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान: 78 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने अपराधियों में पैदा किया खौफ

 

इसके अतिरिक्त गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वारंटों की तामील, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

यूपी एटीएस का बड़ा ऑपरेशन, आजमगढ़ से 7 संदिग्ध पकड़े गए

 

जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के सघन अभियान एवं सतत समीक्षा से अपराध नियंत्रण में तेजी आने तथा आम जनता का विश्वास और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button