Azamgarh news:दीदारगंज में शंकराचार्य की संकल्प यात्रा का भब्य स्वागत 

Azamgarh News: Grand Welcome for Shankaracharya's 'Sankalp Yatra' in Didarganj

दीदारगंज -आजमगढ़

Azamgarh news:अज्ञात वाहन की टक्कर से दो विद्युत पोल टूटे 8 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित 

गौ माता,मां गंगा और सनातन धर्म की रक्षा हेतु जनजागरण का संदेश लेकर निकली जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की संकल्प यात्रा का आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज चौक पर भब्य स्वागत किया गया।

Azamgarh News: गुरुओं के सम्मान में सजेगा श्रद्धा का दरबार, बड़े मंगलवार पर होगा सेवा और संस्कार का महाउत्सव”

 

इस यात्रा में बड़ी संख्या में साधू संत,धर्म प्रेमी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। दीदारगंज चौक पर लोगों ने उनके उपर पुष्प वर्षा कर उन्हें माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर गौमाता की जय,हर हर महादेव ,सनातन धर्मं अमर रहे के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान है जबकि मां गंगा हमारी आस्था और जीवन का आधार है उन्होंने लोगों से गौ सेवा , गंगा स्वच्छता और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु आगे आने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान लोगों ने धर्म रक्षा और भारतीय संस्कृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एक जुट होकर सनातन संस्कृति और गोवंश संरक्षण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है

गुजरात की डायरेक्टर-प्रोड्यूसर चंदा पटेल ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा, ‘तेरा मेरा नाता’ का हुआ ग्लोबल प्रीमियर

 

इस अवसर पर जगद्गुरू ने कहा कि गो हत्यारे हमारे दुश्मन हैं स्वागत करने वालों से स्वामी ने गौरक्षा की शपथ दिलाई इसके साथ ही दीदारगंज बाजार निवासी विवेक गुप्ता को जगद्गुरु ने माला पहनाकर अपना प्रतिनिधि बनाया तथा कहा कि ऐसे लोगों को आप लोग वोट मत दीजिए जो बूचड़ खाने से चंदा देते हैं।इस अवसर पर साध्वी जगदम्बा ,भानु प्रताप यादव डेमरी, दिलीप यादव प्रधान, दीपक यादव, मनोज कुमार यादव, राम दुलारे यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।इस अवसर पर एस एच ओ दीदारगंज जय प्रकाश यादव शांति व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य से भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मूस्तैद रहे।

Azamgarh news:रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर कब्जे का आरोप, तहसील दिवस में डॉक्टर नाहिद तबस्सुम ने लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button