आजमगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, चार हिरासत में

ताना मारने को लेकर विवाद में लाठी-डंडे चले, एक की मौत

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद

बिंद्रा बाजार/आजमगढ़ :गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार (रानीपुर रजमो )में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई ,वही मौके पर एस पी सिटी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया, वहीं आरोपी के घर पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना के बाद बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है।

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र अनुज मोदनवाल पुत्र स्व सूरज मोदनवाल निवासी रानीपुर रजमों (विन्द्राबाजार) थाना गम्भीरपुर ने गंभीरपुर थाने में लिखित तहरीर दिया कि सोमवार की रात्रि में 10.30 बजे पड़ोसी . गोलू पुत्र शिवलाल मोदनवाल उम्र करीब 25 वर्ष , शैलेन्द्र

मोदनवाल पुत्र शिवलाल उम्र करीब 30 वर्ष , शिव प्रसाद पुत्र स्व0 किशोरी मोदनवाल उम्र करीब 48 वर्ष ,. शिव प्रकाश पुत्र स्व0 किशोरी मोदनवाल

उम्र करीब 54 वर्ष , अमित मोदनवाल पुत्र शिव प्रकाश उम्र करीब 14 वर्ष , मोनी पुत्री शिव प्रकाश उम्र करीब 26 वर्ष , दूर्गावती देवी पनि स्व०

शिवलाल उम्र करीब 60 वर्ष ,राजू मोदनवाल पत्नी शिव प्रसाद उम्र करीब 47 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम रानीपुर रजमों (विन्दाबाजार) थाना

गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा एक राय होकर ताना मारने की बात को लेकर जान से मारने की नियत से लाठी डण्डा तथा राड से मेरे पिता सूरज मोदनवाल उम्र करीब 58 वर्ष के सीने व शरीर पर प्राण घातक हमला किया, चोट लगने पर मौके पर गिर गये, शोर गुल सुनकर वादी तथा उसके भाई

ब्रिजेश मोदनवाल के आने पर उपरोक्त लोग टूट पड़े व बीच बचाव करने तथा उक्त लोगों द्वारा वादी के पिता को लगातार मारने पीटने व

शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के आने तक  जान से मारने की धमकी देने लगे इधर सूरज को गम्भीर हालत में अस्पताल ले गए

जहां डाक्टर ने सूरज मोदनवाल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button