Azamgarh News: आजमगढ़ में BSNL पेंशनरों एवं कर्मचारियों का 1 जनवरी 2026 से देय IDA वृद्धि को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ में BSNL पेंशनरों एवं कर्मचारियों का 1 जनवरी 2026 से देय IDA वृद्धि को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन

 

आज दिनांक 20.05.2026 को आजमगढ़ टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में BSNL पेंशनरों एवं कर्मचारियों ने 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ते – IDA की वृद्धि को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया।

 

भीषण गर्मी के बावजूद लगभग 100 से अधिक पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। यह धरना ऑल इंडिया BSNL पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया – AIBPWA और ऑल इंडिया BSNL पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया – AIBSNLPWA के संयुक्त आह्वान पर आयोजित किया गया था। पेंशनरों के समर्थन में All Unions and Associations of BSNL – AUAB ने लंच आवर में मानव श्रृंखला बनाकर अपना एकजुट समर्थन जताया।

 

मुद्दा क्या है:

यह गंभीर समस्या भारत सरकार के सार्वजनिक उद्यम विभाग – DPE के दिनांक 27.02.2026 के आदेश से उत्पन्न हुई, जिसमें 01.01.2026 से IDA वृद्धि अधिसूचित की गई थी, लेकिन उसमें असमान रूप से “द्वितीय प्रभाव, पैरा-5 का खंड” जोड़ दिया गया।

16.04.2026 को लगभग 4 लाख पेंशनरों के राष्ट्रव्यापी विरोध के बाद DPE ने 24.04.2026 के आदेश द्वारा 01.01.2026 से अगली IDA वृद्धि अधिसूचित करते हुए विवादित खंड को तात्कालिक प्रभाव से हटा दिया।

परंतु दूरसंचार मंत्रालय द्वारा अब तक 01.01.2026 से देय IDA वृद्धि लागू नहीं की गई और जनवरी-मार्च 2026 का बकाया भी भुगतान नहीं किया गया है।

 

मांगें एवं बयान:

 

1. BSNLEU के सहायक महासचिव कॉम. आनंद कुमार सिंह ने कहा: “8 मई को BSNL प्रबंधन IDA फाइल DoT को भेज चुका है। 10 दिन बीत गए, फिर भी मंजूरी नहीं। AICPI के हिसाब से 1 जनवरी 2026 से 3.2% IDA बनता है। अगर 20 मई तक एरियर सहित IDA जारी नहीं हुई तो AUAB पूरे देश में उग्र आंदोलन छेड़ेगा।”

2. Nfre के हर दरस राय ने कहा 01.01.2026 से देय IDA वृद्धि को तुरंत लागू किया जाए और जनवरी से मार्च 2026 तक का बकाया भुगतान किया जाए।

3. लालसा यादव ने कहादूरसंचार मंत्रालय के हस्तक्षेप के बिना CCA कार्यालय द्वारा IDA वृद्धि को स्वतंत्र रूप से जारी किया जाए, और पहले की तरह पूर्व प्रचलित प्रणाली पुनः बहाल की जाए।

 

धरने में मुख्य रूप से कॉम. कामता प्रसाद, सुखारी प्रसाद, रामलगन यादव, लालजी यादव, गुलाब राय, लालजी श्रीवास्तव, दरोगा लाल श्रीवास्तव, जुलाई राम यादव, राज किशोर यादव, अरविंद मौर्य, राज मंगल यादव, विश्वनाथ यादव, एल.के. यादव, राजेंद्र प्रजापति इत्यादि साथी शामिल थे।

 

BSNL पेंशनरों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया है कि अपनी जायज बकाया राशि के भुगतान तक एकजुट संघर्ष जारी रहेगा। भारत सरकार एवं दूरसंचार मंत्रालय से आग्रह है कि बिना और देरी किए तत्काल कार्रवाई करें।

 

IDA बहाल करो – एरियर सहित करो!

BSNL पेंशनर-कर्मचारी एकता जिंदाबाद!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button