Azamgarh News: विधि कॉलेज के छात्रों हेतु ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन 01 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*विधि कॉलेज के छात्रों हेतु ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन 01 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक*

आजमगढ़ 20 मई 2026

माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में व मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद आजमगढ़ में संचालित विधि कॉलेज के छात्रों हेतु ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 01 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ द्वारा किया जा रहा है। इस इण्टर्नशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत विधि छात्रों को विधिक सेवा अधिनियम के विषय में एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी जायेगी।

 

नितिका राजन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ द्वारा बताया गया कि उक्त ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप प्रोग्राम में विधि छात्र/छात्रायें जो कि 05 वर्षीय अथवा 03 वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में अध्ययनरत है तथा ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप प्रोग्राम में भाग लेने हेतु इच्छुक है, ऐसे विधि छात्र अपने आवेदन पत्र सम्बन्धित कालेज के विभागाध्यक्ष के अनुशंसा / नामांकन पत्र के साथ कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ में स्वयं अथवा डाक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय आजमगढ़ में दिनांक 26 मई 2026 तक भेज सकते है। जनपद के विधि कालेज में 03 वर्षीय अथवा 05 वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button