Azamgarh News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत अभियान चलाकर जांच हेतु संग्रहित किए कुल 13 नमूने

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत अभियान चलाकर जांच हेतु संग्रहित किए कुल 13 नमूने

आयुक्त महोदय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय आजमगढ़ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत आमजनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य/पेय पदार्थ विशेष कर फलों के जूस, शीतल पेय यथा कार्बोनेटेट बेवरेजेज, एनर्जी ड्रिंक, रेडी टू सर्व फ्रूट बेवरेजेज, लस्सी इत्यादि की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से गठित विशेष प्रवर्तन दल द्वारा कार्यवाही के दौरान नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के नरौली स्थित प्रतिष्ठानों से 02 मैंगो शेक का नमूना, मिशन रोड नरौली स्थित प्रतिष्ठान की शिकायत के आधार पर 01 मैंगोड्रिंक का नमूना तथा सिविल लाइन रोडवेज से 01 लस्सी व 01 मैगोड्रिंक का नमूना, रानी की सराय से 01 मैंगो शेक का नमूना, जगरनाथ सराय से 01 कैफिनेटेट बेवरेजेज व 01 कार्बोनेटेट बेवरेजेज का नमूना, जीयनपुर से 01 लीची ड्रींक का नमूना, लालगंज तहसील स्थित प्रतिष्ठानों से 02 एनर्जी ड्रिंक का नमूना, फूलपुर से 01 कार्बोनेटेट बेवरेजेज का नमूना, निजामाबाद के सोफीपुर से 01 कार्बोनेटेट बेवरेजेज का नमूना संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किया गया। इस प्रकार उक्त अभियान के अन्तर्गत जनपद में कुल 13 नमूने संग्रहित किये गये।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ आज़मगढ़ श्री सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमार दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें लोगों को समझाया गया कि कटे-फटे व सड़े-गले फलों के उपयोग से परहेज करें व खुले में विक्रय हेतु प्रदर्शित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें तथा पैक्ड खाद्य/पेय सामग्रियों को क्रय करने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर एवं एक्पायरी डेट जांच परख करने के पश्चात् ही क्रय करें। खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं विक्रय करने से पूर्व खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उक्त छापेमार दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री गोविन्द यादव, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री संजय कुमार तिवारी, श्री सुचित प्रसाद, श्री लालमणि यादव, श्री शीत कुमार सिंह, श्री अमर नाथ, श्री रजनीश कुमार एवं श्रीमती बेबी सोनम शामिल रहें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button