Azamgarh news:सरायमीर और गम्भीरपुर में पुलिस-प्रशासन की सक्रियता, मौके पर निस्तारित हुई अधिकांश शिकायतें

गम्भीरपुर में भूमि पूजन, सरायमीर में बैरक निरीक्षण; एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की सक्रिय पहल से थाना समाधान दिवस में फरियादियों को मिला त्वरित न्याय

आजमगढ़, 23 मई :जनपद आजमगढ़ में आयोजित थाना समाधान दिवस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण का प्रभावी मंच बनता जा रहा है। शुक्रवार को थाना गम्भीरपुर एवं थाना सरायमीर में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

मोदीशाही : नाकामियों के लिए अब युद्घ की ओट

थाना गम्भीरपुर में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसएसपी ने थाना परिसर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन भी किया। गम्भीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी की कार्यशैली एवं जनसुनवाई के प्रति संवेदनशील व्यवहार की स्थानीय लोगों ने खुलकर प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहती है।

Azamgarh news :मारपीट व फायरिंग की घटना में वांछित आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद थाना सरायमीर में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस में भाग लिया। यहां भी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे की सक्रियता, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और जनसंपर्क को लेकर क्षेत्रीय जनता ने विशेष सराहना व्यक्त की।

एक्ट्रेस शीना चौहान का दमदार मॉडर्न लुक फ्लोरिडा के खूबसूरत सनसेट के बीच आया नजर – देखें तस्वीरें

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने रिक्रूट आरक्षियों के बैरक का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

आजमगढ़ पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोकशी की घटना में संलिप्त गोतस्कर घायल

थाना समाधान दिवस में प्राप्त शेष प्रार्थना पत्र, जो राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए, उनके शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

आजमगढ़ में दंपति की रहस्यमयी मौत, पुत्री ने भाइयों पर लगाया जहर देने का आरोप,संपत्ति बंटवारे के विवाद के बाद दंपति की मौत से इलाके में हड़कंप

पूरे कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यशैली देखने को मिली। जनता ने पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष सुनवाई और मानवीय व्यवहार की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी तरह समस्याओं का प्रभावी समाधान होता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button