Mau news:एक जून को विश्व ब्राह्मण दिवस पर 1000 हनुमान चालीसा पाठ, प्रसाद वितरण सहित होगे कई कार्यक्रम

On June 1st, World Brahmin Day, several programs will be held including recitation of 1000 Hanuman Chalisas and distribution of Prasad.

घोसी।मऊ। आचार्य चाणक्य जयंती के पावन अवसर पर आगामी 1 जून को जिले में विश्व ब्राह्मण दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय ने बताया कि ब्राह्मण समाज के गौरव, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिन विशेष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

Mau news:एक जून को विश्व ब्राह्मण दिवस पर 1000 हनुमान चालीसा पाठ, प्रसाद वितरण सहित होगे कई कार्यक्रम

बताया कि कोपागंज स्थित गणेश जी के मंदिर परिसर में विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर 1000 हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Azamgarh news:सोशल मीडिया स्टार बनने चला युवक,बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक का गिड़गिड़ाते वीडियो वायरल

प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान, नीति और दूरदर्शिता से भारतीय संस्कृति को नई दिशा दी थी। उनके जन्मदिवस पर विश्व ब्राह्मण दिवस मनाना समाज के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाले अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और आचार्य चाणक्य के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज की एकता और समरसता को मजबूत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button