Azamgarh news:सोशल मीडिया स्टार बनने चला युवक,बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक का गिड़गिड़ाते वीडियो वायरल
स्टंटबाज युवक पर पुलिस का शिकंजा, हाथ जोड़कर मांगता दिखा माफी
Azamgarh news:जनपद आजमगढ़ में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गम्भीरपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल खतरनाक स्टंटबाजी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है।
Azamgarh accident:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से नगर पंचायत कर्मी की मौत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना गम्भीरपुर पुलिस लगातार बिना नम्बर प्लेट, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने एवं स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ अभियान चला रही है।
Azamgarh News: बिजली उपभोक्ता के साथ कथित अन्याय पर एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इसी क्रम में दिनांक 24 मई 2026 को उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी मय हमराह द्वारा आजमगढ़-वाराणसी हाईवे (NH-28) पर वायरल एक वीडियो का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करते हुए आमजन की जान जोखिम में डालकर वीडियो बना रहा था।
Azamgarh news :पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर, गोवध, चोरी एवं गैंगस्टर एक्ट का अपराधी घायल / गिरफ्तार
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साबिर अहमद पुत्र इम्तियाज निवासी ग्राम खिरयानी कमहरिया थाना तरवां जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष को हिरासत में लिया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया तथा प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया।
5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम
अपराधियों पर सख्त नजर रख रही गम्भीरपुर पुलिस
थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी द्वारा थाना गम्भीरपुर का कार्यभार संभालने के बाद से अपराध एवं अराजक गतिविधियों पर लगातार सख्ती देखने को मिल रही है। क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों की नियमित निगरानी की जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी हुई है।
आजमगढ़ में नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ रेप,
थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए स्टंटबाजी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी, थाना गम्भीरपुर
2. का0 शिवराम सरोज, थाना गम्भीरपुर
3. का0 सर्वेश कुमार यादव, थाना गम्भीरपुर



