Azamgarh News: सराय मोहन के टडिया पर पुलिया निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत*

*सराय मोहन के टडिया पर पुलिया निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत*
*समाजसेवी रवि सरोज के नेतृत्व में हो रहा कार्य, बरबसपुर-टडिया मार्ग पर भी बनेगी पुलिया*
आजमगढ़ में रिश्तेदारी के प्यार में झांसा:भाभी की बहन से 6 साल तक रेप,निजी फोटो वीडियो किए वायरस
*ठेकमा, आजमगढ़।* विकासखंड ठेकमा की ग्राम पंचायत सराय मोहन के टडिया पर पुलिया निर्माण का काम शुरू हो गया है। हर साल बरसात में यहां जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। रास्ता बंद हो जाने से बच्चों का स्कूल जाना और किसानों का खेत तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था।
Azamgarh accident:आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दुबई से लौटे युवक की मौत ,5 घायल
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह काम जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए था, लेकिन समाजसेवी रवि सरोज के नेतृत्व में अब पुलिया का निर्माण शुरू हुआ है। पुलिया बनने से पानी की निकासी हो सकेगी और बरसात में आवागमन सुगम हो जाएगा।
जौनपुर में दुल्हा हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, थानाध्यक्ष केके सिंह घायल
रवि सरोज ने बताया कि सराय मोहन टडिया के साथ ही बरबसपुर से टडिया के रोड पर भी पुलिया लगवाई जाएगी, ताकि पूरे क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या खत्म हो सके।
पुलिया का काम शुरू होने से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने रवि सरोज के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया और कहा कि इस कार्य से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।



