Azamgarh accident:आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दुबई से लौटे युवक की मौत ,5 घायल
Azamgarh accident: Horrific road accident in Azamgarh, young man who returned from Dubai died, 5 injured

लालगंज/आजमगढ़। लालगंज-तरवां मार्ग पर सोमवार को नरसिंहपुर गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
Azamgarh news:आजमगढ़:अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार
बरदह थाना क्षेत्र के बाउआपार निवासी 40 वर्षीय कंचन पुत्र रामजीत अपनी रिश्तेदारी में खरिहानी जा रहे थे। बताया गया कि वह अपनी ससुराल पक्ष के बड़गांव, देवगांव में रह रहे थे। नरसिंहपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई।
आजमगढ़ में रिश्तेदारी के प्यार में झांसा:भाभी की बहन से 6 साल तक रेप,निजी फोटो वीडियो किए वायरस
दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात दंपति और उनके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बड़गांव, देवगांव निवासी 60 वर्षीय सदानंद पुत्र बुद्ध भी हादसे में घायल हो गए, जिनका इलाज लालगंज अस्पताल में चल रहा है।
Azamgarh news:हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दंपति और उनके दोनों बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Mau news:घोसी रेलवेस्टेशन के पास मजदूरयुवक की लाश मिलने से सनसनी।
घटना की सूचना पर बड़गांव प्रधान रविन्द्र नाथ राय और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मदन लाल, जगतू चौहान,शुभम राय लालगंज अस्पताल पहुंच गए। वहां कर्मचारियों की लापरवाही और सीएमएस की अनुपस्थिति देखकर लोग भड़क उठे। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
जौनपुर में दुल्हा हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, थानाध्यक्ष केके सिंह घायल
परिजनों के अनुसार मृतक कंचन तीन मई को ही दुबई से घर वापस लौटे थे। उनके परिवार में पत्नी रीता, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
Azamgarh accident:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से नगर पंचायत कर्मी की मौत
घटना की सूचना मिलते ही देवगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए थे।



