Azamgarh News: झपटमारी करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में धराए”

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

 

“झपटमारी करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में धराए”

 

बिलरियागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग करने वाला बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, बाल अपचारी भी संरक्षण में

 

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल फोन, लेडीज बैंग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन रसूलपुर निवासी महजवीन पत्नी शादाव अहमद बिलरियागंज बाजार से ई-रिक्शा द्वारा अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान वधैला के पास पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आए और झपट्टा मारकर उनका पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में नगदी और मोबाइल फोन मौजूद था। मामले में थाना बिलरियागंज पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बिलरियागंज पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि झपटमारी की घटना में शामिल आरोपी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से नहर पटरी मार्ग होते हुए नसीरपुर की तरफ आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नसीरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर दी। सामने से आते बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश फुजैल अहमद पुत्र अलीम निवासी अंबेडकर नगर कसाई मोहल्ला थाना बिलरियागंज के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी बिलरियागंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, झपटमारी के 9800 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन, एक लेडीज बैंग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं आरोपी के साथ मौजूद एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त फुजैल अहमद का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से चोरी, झपटमारी और अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, रतन सिंह पटेल, गिरिजेश यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है और अपराधियों में भय का माहौल देखने को मिल रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button