Azamgarh news:थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी की अगुवाई में गम्भीरपुर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार, पकड़ा गया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी
गम्भीरपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वांछित अभियुक्त मुहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार

थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़
Azamgarh news:जनपद आजमगढ़ के थाना गम्भीरपुर में जब से थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कार्यभार संभाला है, तब से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई देखने को मिल रही है। उनके कुशल नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर पुलिस अपराध नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान को पूरी सक्रियता एवं गंभीरता के साथ चला रही है।
Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मक्का लदा ट्रक पलटा ,चालक की मौत, खलासी घायल*
दिनांक 26.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में थाना गम्भीरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई। व0उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-128/2026 धारा 69 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रवेश उर्फ गोलू पुत्र इनरमन निवासी ग्राम रानीपुर रजमो थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को मुखबिर की सूचना पर मुहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
Azamgarh News: गंगा दशहरा पर भैरव धाम मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
उल्लेखनीय है कि पीड़िता द्वारा अभियुक्त पर शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने का आरोप लगाया गया था, जिसके आधार पर थाना गम्भीरपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी अपराधियों के विरुद्ध लगातार दबिश, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जैसे अभियान चलाकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। उनके नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में भय एवं आम जनता में सुरक्षा का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
क्षेत्रीय जनता द्वारा भी थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी की कार्यशैली, अनुशासन एवं अपराध नियंत्रण की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।



