Azamgarh news :उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

“ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत 864.184 किग्रा मादक पदार्थों का विनष्टीकरण, लगभग ₹7.35 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थ नष्ट

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद आजमगढ़ में विभिन्न थानों द्वारा पूर्व में बरामद किए गए अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु मा0 न्यायालय/सम्बंधित प्राधिकारी के आदेशानुसार “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा कार्यवाही की गई। इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में गांजा, हीरोइन/स्मैक, डायजापाम एवं अन्य मादक पदार्थों सहित कुल 864.184 किलोग्राम नशीले पदार्थ तथा लगभग 1000 डायजापाम टैबलेट्स का विधिसम्मत विनष्टीकरण कराया गया। साथ ही 728.614 किलोग्राम अतिरिक्त अवैध नशीले पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु मा0 न्यायालय आजमगढ़ द्वारा अनुमति प्रदान की गई है।

विनष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत ₹7,35,55,640 (सात करोड़ पैंतीस लाख पचपन हजार छह सौ चालीस रुपये) आंकी गई है। विनष्टीकरण की प्रक्रिया मानक प्रोटोकॉल के अनुसार मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्रा0 लि0, भादो, माहुल, मार्टीनगंज (थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़) स्थित औद्योगिक इकाई में स्थापित इंसीनिरेटर/ब्वायलर के माध्यम से संपन्न कराई गई। संपूर्ण कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई तथा मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक सावधानियों का पालन सुनिश्चित किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थानों द्वारा माल मुकदमाती-304, लावारिश-89, एआरटीओ-132, आबकारी-273, एम0वी0 एक्ट-3110 एवं अन्य माल-131 का भी निस्तारण किया गया। उक्त कार्यवाही मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य अवैध नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

आज दिनांक 26.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा उपरोक्त निस्तारण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 20 अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरणः-

1. उ0नि0 श्री प्रकाश मिश्रा – प्रभारी वि0मा0नि0 सेल

2. आरक्षी शेषनाथ यादव – वि0मा0नि0 सेल

3. आरक्षी प्रदीप कुमार शाह – वि0मा0नि0 सेल

4. आरक्षी मुकेश गिरी – डी0सी0आर0वी0

5. हे0मो0 अनिल यादव – कोतवाली

6. हे0मो0 बृजेश कुशवाहा – सिधारी

7. हे0मो0 लालबहादुर – कन्धरापुर

8. हे0मो0 अनिल यादव – मेहनाजपुर

9. हे0मो0 पंचराज भारती – तरवां

10. हे0मो0 श्रवण कुमार – जीयनपुर

11. हे0मो0 अवनीश मिश्रा – मुबारकपुर

12. हे0मो0 सुधांशु राय – महराजगंज

13. हे0मो0 विक्रांत सिंह – बिलरियागंज

14. हे0मो0 प्रदीप कुमार भारती – फूलपुर

15. हे0मो0 अखिलेश यादव – पवई

16. हे0मो0 बनवारी यादव – सरायमीर

17. हे0मो0 बृजेश कुमार – दीदारगंज

18. हे0मो0 रविशंकर भारती – अतरौलिया

19. हे0मो0 जमुना सिंह – अहरौला

20. हे0मो0 रामाश्रय यादव – देवगांव, आजमगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button