Azamgarh news :अहरौला में कल 8 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
अहरौला में कल 8 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

रिपोर्टर महेंद्र पाठक
अहरौला आजमगढ़
अहरौला क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। पावर हाउस रेढ़हा अहरौला पर 10 MVA ट्रांसफार्मर से संबंधित आवश्यक कार्य कराए जाने के कारण कल सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा बताया गया है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता एवं व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।
एसडीओ माहुल महेश गुप्ता ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा विभागीय कार्य में सहयोग प्रदान करें।
बिजली विभाग ने यह भी बताया कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।



